गोड्डा, अप्रैल 20 -- बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के कैथपुरा पंचायत अंतर्गत मांजर बुजुर्ग गांव स्थित खेल मैदान में दिन-रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र के युवाओं और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। खेल मैदान में दिन के साथ-साथ रात में भी फ्लड लाइट की व्यवस्था के बीच मैच का रोमांच चरम पर रहा, जिससे खेल का पूरा माहौल बन गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलमगीर आलम, उप प्रमुख बजरंगी यादव, मो. कमरान, कैथपुरा पंचायत की मुखिया कमली देवी, हिलावे पंचायत के मुखिया गौतम कुमार गुप्ता, डॉ. नसीम अख्तर, परवेज आलम, समाजसेवी शमभू रविदास, मो. सद्दाम, मो. अख्तर समेत कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति में फीता काटकर किया गया। यह भी पढ़ें- पदमपुर मदरसा मैदान में शॉर्ट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ श...