लखीसराय, जनवरी 5 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निर्देशानुसार जिले में विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में दिवा-गश्ती, डायल-112 तथा ओ.डी. ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्ती करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा गश्ती की गई। डायल-112 वाहनों की तत्परता, उपकरणों की स्थिति और कर्मियों की उपस्थिति की भी जांच की गई। निरीक्षण के दौरान पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही ...