नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- दिवाली का त्योहार मिठाइयों और पकवानों के बिना अधूरा है। इस दिन घर में कई तरह के पारंपरिक पकवान बनते हैं, जिनमें से एक हैं शक्करपारे। खस्ता और कुरकुरे शक्करपारे मेहमानों को सर्व करने के साथ-साथ चाय के लिए परफेक्ट स्नैक हैं। बच्चों से ले कर बड़ों तक, इनका स्वाद हर किसी को पसंद आता है। खास बात है कि शक्करपारे बनाने में भी बेहद आसान होते हैं। वही हलवाई वाला खस्ता और परतदार स्वाद आपके घर पर बने शक्करपारे में भी आ सकता है, बस छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना है। यहां हम आपके साथ डिटेल्ड रेसिपी शेयर कर रहे हैं, जिसे फॉलो कर के आप पहली बार में ही परफेक्ट शक्करपारे बना सकते हैं।खस्ता शक्करपारे बनाने के लिए सामग्री हलवाई जैसे खस्ता और परतदार शक्करपारे बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- चीनी (1 कप), देसी घी (1...