नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को दीपावली से पहले 10.28 लाख छात्रों के बैंक खाते में 297 करोड़ रुपये छात्रवृत्ति के भेजे। राजधानी लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि छात्रवृत्ति वितरण में लगातार पारदर्शिता बढ़ाई जा रही है। यही कारण है कि अब छात्रों को समय पर और पूरी छात्रवृत्ति मिल रही है। वर्ष 2016-17 में जहां 46 लाख छात्रों को छात्रवृत्ति दी गई थी वहां अब 62 लाख विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जा रही है। योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने तो वर्ष 2016-17 में अनुसूचित जाति व जनजाति के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति ही नहीं दी थी उसे मैंने सत्ता में आने पर दिया। छात्रवृत्ति में भ्रष्टाचार को खत्म किया। मुख्यमंत्री योगी ने सभी छात्रों खासक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.