दिवाली से पहले लखनऊ के इन इलाकों की बिजली सप्लाई और बेहतर होगी, लो-वोल्टेज से राहत मिलेगी
नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- दीपावली से पहले शहर की लगभग दो लाख की आबादी को जल्द ही बार-बार होने वाली बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से मुक्ति मिलने जा रही है। लेसा नादरगंज, कबीर नगर, अमेठी, दुबग्गा आम्रपाली और माल उपकेंद्रों में पावर ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि कर रहा है। इससे लाखों बिजली उपभोक्ताओं को कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से निजात मिल जाएगी। इससे त्योहारों के दौरान बिजली की बढ़ती मांग को बिना किसी बाधा के पूरा किया जा सकेगा। कानपुर रोड स्थित नादरगंज उपकेंद्र में 10-10 एमवीए के तीन पावर ट्रांसफार्मर लगे हैं, यहां पांच एमवीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इसी प्रकार कबीर नगर उपकेंद्र की कुल क्षमता 20 एमवीए हैं। यहां पर पांच एमवीए नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। माल उपकेंद्र 10-10 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर लगा हैं। यहां पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.