दिवाली से पहले यूपी के 45 जिलों में भेजी गई 34 कंपनी अतिरिक्त पीएसी, पुलिस अधिकारी भी तैनात होंगे
नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। यूपी के 45 जिलों में दिवाली से पहले 34 कंपनी व एक प्लाटून पीएसी की अतिरिक्त तैनाती भी की गई है। डीजीपी राजीव कृष्ण ने धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैयादूज व छठ पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को पूरी मुस्तैदी बरते जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहने के साथ ही सभी संवेदनशील स्थानों पर पीएसी जवानों की तैनाती का निर्देश भी दिया। डीजीपी मुख्यालय स्तर से 45 जिलों व जीआरपी थानों को अतिरिक्त पीएसी आवंटित की गई है। पीएसी बल का उपयोग संवेदनशील व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों, पूजा पंडालों, घाटों, सार्वजनिक स्थलों व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के साथ-साथ नियमित फुट पेट्रोलिंग में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.