फरीदाबाद, जून 29 -- बल्लभगढ़, अशेाक जैन। एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने और सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बनाने की दिशा में हरियाणा सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने फरीदाबाद समेत एनसीआर के छह जिलों में दिवाली से पहले नई इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं। सरकार का लक्ष्य है कि सर्दियों में बढ़ने वाले प्रदूषण से पहले इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर उतर जाएं, जिससे लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलने के साथ पर्यावरण को भी राहत मिले। सरकारी योजना के अनुसार गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, करनाल और रोहतक में कुल 925 नई इलेक्ट्रिक बसें चरणबद्ध तरीके से संचालित की जाएंगी। फरीदाबाद को...