नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों खासकर पाकिस्तानी नागरिकों, अल्पसंख्यक शरणार्थियों के लिए सरकार ने पासपोर्ट और वीजा नियमों में बड़ी ढील दी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से इस बारे में एक गजट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार, सरकार ने देश में रह रहे कई श्रेणियों के विदेशी नागरिकों के लिए पासपोर्ट और वीज़ा नियमों में ढील दी है। इनमें कुछ पाकिस्तानी नागरिक, अल्पसंख्यक शरणार्थी, श्रीलंकाई तमिल और तिब्बती शामिल हैं। गुरुवार को जारी 'इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स (एग्जेंप्शन) (अमेंडमेंट) ऑर्डर, 2026' के तहत नेपाल, भूटान और भारत के नागरिकों के लिए इन पड़ोसी देशों के बीच यात्रा और पहचान संबंधी प्रक्रियाओं को भी सरल बनाया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी संशोधित नियमों के अनुसार, वे पाकिस्तानी नागरिक जो 3...