दिवाली से पहले चीनी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, 6 दिन में 17% तक बढ़े दाम; मिठाई होगी महंगी?
पल्लवी सिंघल, अक्टूबर 14 -- दिवाली से पहले चीनी की कीमतों में तेजी ने चिंता बढ़ा दी है। बीते छह दिनों में चीनी के दाम 10 फीसदी से ज्यादा बढ़ चुके हैं। उत्तर प्रदेश में चीनी की एक्स-मिल कीमत 13 फीसदी, जबकि महाराष्ट्र में 17 फीसदी तक उछल गई है। त्योहार के दौरान मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच बाजार में पर्याप्त चीनी उपलब्ध नहीं होने से कीमतों पर दबाव बना हुआ है। स्थानीय कारोबारियों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में चीनी की एक्स-मिल कीमत 6 अक्टूबर को 4,600 रुपये प्रति क्विंटल थी, जो 12 अक्टूबर को बढ़कर 5,200 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। इसी अवधि में महाराष्ट्र में कीमत 4,350 रुपये से बढ़कर 5,100 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गई।यूपी से महाराष्ट्र तक चीनी के दाम में उछाल चीनी की कीमतों में छह दिनों के भीतर हुई बढ़ोतरी के आंकड़े इस तरह हैं:उत्तर प्रदेश:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.