नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- दिवाली हिंदू धर्म के सबसे प्रमुख और शुभ त्योहारों में से एक है। यह पर्व अंधकार पर प्रकाश और नकारात्मकता पर सकारात्मकता की जीत का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इस रात देवी लक्ष्मी अपने भक्तों के घर आती हैं और वहां धन, खुशहाली और सौभाग्य का वरदान देती हैं। दिवाली के पावन मौके पर दीये भी जलाए जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दीये जलाने का भी एक तरीका होता है।दीपक जलाने का सही तरीका वैदिक परंपराओं के अनुसार दीपक को सीधे फर्श पर रखना शुभ नहीं माना जाता। इसे सम्मानपूर्वक किसी ऊँचे या साफ स्थान पर रखें। इसके नीचे कुछ पवित्र वस्तुएं रखने से मां लक्ष्मी की कृपा जल्दी प्राप्त होती है और घर में सुख-शांति, धन और समृद्धि का वास होता है।दीपक के नीचे रखें ये वस्तुएं-अक्षत (चावल): अक्षत को पूर्णता, शुद्धता और समृद्धि का...