नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- कन्नौज, संवाददाता: दिवाली पर घर में खुशियां मनाने की उम्मीद लेकर हरियाणा से लौट रहा एक परिवार रास्ते में दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। हरदोई-कन्नौज मार्ग पर शुक्रवार तड़के एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे तालाब में जा गिरी। हादसे में कार सवार दंपती और उनके तीन माह के नवजात बच्चे की डूबने से मौत हो गई। हादसे में पूरा परिवार खत्म हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक, हरदोई की फल मंडी निवासी 36 वर्षीय रमेश कुमार गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। दिवाली का त्योहार मनाने के लिए वह अपनी 30 वर्षीय पत्नी नीलम और तीन माह के बच्चे के साथ कार से घर लौट रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे हरदोई जिले के बिलग्राम थाना क्षेत्र के परसोला गांव के पास अचानक उनकी कार अनियंत्रित हो गई ...