नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- शाही पनीर एक ऐसी सब्जी है जिसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। ये एक ऐसी सब्जी है जिसे रेस्तरां में सबसे ज्यादा ऑर्डर किया जाता है। क्रीमी और मखमली ग्रेवी में पनीर के टुकड़े सब्जी के स्वाद को काफी ज्यादा बढ़ा देते हैं। टमाटर, प्याज, काजू और ढेर सारी मलाई या क्रीम के साथ तैयार की गई इस सब्जी का स्वाद हल्का मीठा होता है। इस नान, पूड़ी या फिर चावल के साथ सर्व किया जा सकता है। बहुत से लोग अक्सर इस सब्जी को घर पर बनाते हैं लेकिन वो रेस्तरां वाला स्वाद सब्जी में नहीं आता है। अगर आप सब्जी में रेस्तरां वाला स्वाद चाहते हैं तो आपको इसे बनाने का सही तरीका सीखना होगा। यहां हम रेस्तरां स्टाइल शाही पनीर की सब्जी बनाने का तरीका बता रहे हैं। इस रेसिपी से सब्जी बनाने पर स्वाद काफी अच्छा आएगा। अगर आप दिवाली पार्टी होस्ट करने ...