नई दिल्ली, मई 27 -- एसयूवी लवर्स के लिए इस साल की दिवाली बेहद खास रहने वाली है। इस साल दिवाली फेस्टिव सीजन के आसपास कई दिग्गज ऑटोमेकर अपनी नई एसयूवी को लॉन्च करने वाले हैं। इनमें टाटा सिएरा ईवी के साथ दो ब्रैंड-न्यू प्लग-इन हाइब्रिड शामिल हैं। इन एसयूवी में आपको कमाल के फीचर्स के साथ दमदार रोड प्रेजेंस मिलेगा। तो आइए जानते हैं इन अपकमिंग एसयूवी के बारे में।टाटा सिएरा ईवी टाटा मोटर्स ने ऑफिशियली यह ऐलान कर दिया है कि सिएरा ईवी फाइनेंशियल ईयर 2027 की दूसरी तिमाही में लॉन्च होगी। यह एक्टि.ईवी प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। यह वही प्लैटफॉर्म है जिस पर टाटा कर्व ईवी भी बनी है। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, मारुति सुजुकी ई विटारा और इस सेगमेंट की बाकी कारों को टक्कर देगी। टाटा सिएरा ईवी दो बैटरी ऑप्शन के साथ आएगी। इनमें 55 kWh और 65 ...