नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- लखनऊ में एलडीए की अनंत नगर मोहान रोड योजना में फिर भूखण्डों पंजीकरण खुलने जा रहा है। इस बार दीवाली पर पंजीकरण खुलेगा। एलडीए योजना में तीसरी बार भूखण्डों के लिए पंजीकरण खोलने जा रहा है। इस बार करीब 500 प्लाटों के आवंटन के लिए पंजीकरण खोलने का प्रस्ताव है। हालांकि आखिरी में कम ज्यादा भी हो सकता है। पहले दो बार में करीब 700 प्लाटों का आवंटन किया जा चुका है। यहां एलडीए ने भूखण्ड का प्रतिवर्गमीटर रेट 41150 रुपये निर्धारित किया है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के मुताबिक मोहान रोड पर 785 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित की जा रही अनंत नगर योजना में लगभग डेढ़ लाख लोगों के आशियाने का सपना साकार होगा। योजना का विकास अंतरराष्ट्रीय मानकों के अंतर्गत ग्रिड पैटर्न पर किया जा रहा है। जिसमें चौड़ी सड़कों के साथ निर्बाध बिजली आपूर्ति के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.