नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- इस दिवाली आपका दिवाला न निकल जाए। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि फेस्टिव सीजन पीक पर है और जालसाज भी घात लगाएं बैठे हैं और आपसे बस एक क्लिक दूर हैं। जी हां, आपका बिना सोचे किया गया एक क्लिक आपको कंगाल करने के लिए काफी है। दरअसल, दिवाली पर हर कोई ऑनलाइन खरीदारी करने, एक-दूसरे को शुभकामनाएं और उपहार भेजने में व्यस्त रहता है। हैकर्स लोगों की इस व्यस्तता का फायदा उठाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं और उनके पैसे चुरा रहे हैं। गृह मंत्रालय (MHA) ने 'इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर' (I4C) के जरिए, आईफोन और एंड्रॉयड स्मार्टफोन चला रहे लोगों के लिए कई चेतावनियां जारी की हैं। टाइम्सनाउ की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने कई एडवाइजरी जारी करके लोगों को धोखाधड़ी के कुछ तरीकों के बारे में आगाह किया है। इनमें फर्जी 'ऐप्पल सपोर्ट'...