नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- दिवाली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के साथ घर में शुभ वस्तुएं लाने की भी परंपरा है। कोई चांदी का सिक्का खरीदता है तो कोई गोमती चक्र और कौड़ियां घर लाता है। इन्हीं शुभ वस्तुओं में दक्षिणावर्ती शंख का भी विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसका संबंध मां लक्ष्मी से माना जाता है। कहते हैं कि दिवाली की शाम विधि-विधान से दक्षिणावर्ती शंख की स्थापना करने से घर में सुख-समृद्धि और वैभव बना रहता है। आइए जानते हैं यह शंख इतना खास क्यों है और इसे स्थापित करने की सही विधि क्या है।मां लक्ष्मी से जुड़ा है दक्षिणावर्ती शंख दक्षिणावर्ती शंख को हिंदू धर्म में बेहद शुभ और दुर्लभ माना जाता है। सामान्य शंख का मुख बाईं ओर होता है, जबकि दक्षिणावर्ती शंख का मुख दाईं तरफ खुलता है। इसी विशेष बनावट के कारण इसे दक्षिणावर्ती न...