नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- दिवाली जैसे बड़े त्योहार पर रसोई में गैस की खपत सामान्य दिनों के मुकाबले ज्यादा हो सकती है। दरअसल, घर में मेहमानों का आना-जाना बढ़ जाता है तो पकवान के आइटम भी बनने लगते हैं। ऐसे में ये डर रहता है कि कहीं ऐन मौके पर गैस ना खत्म हो जाए। अगर आपको भी यह डर है तो इंडेन के 2 ऑप्शन आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं।क्या हैं ऑप्शन ये दो ऑप्शन इंडेन के छोटू और मुन्ना सिलेंडर हैं। इनकी मदद से जरूरत के हिसाब से अतिरिक्त गैस का इंतजाम किया जा सकता है। इंडियन ऑयल की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, ये दोनों सिलेंडर फ्री ट्रेड LPG (FTL) श्रेणी में आते हैं। वैसे मुन्ना सिलेंडर उन लोगों के लिए होता है जिन्हें कम मात्रा में गैस की जरूरत होती है। इसमें छात्र, कामकाजी महिलाएं, स्ट्रीट वेंडर, प्रवासी मजदूर और छोटे कारोबारी शामिल हैं। कम जग...