पटना, अक्टूबर 28 -- बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष प्रो. रणबीर नंदन ने राज्य के 4,500 से अधिक पंजीकृत मठ-मंदिरों से अपील की है कि दीपावली के मौके पर सब लोग गरीबों के बीच मिठाइयां बांटें और छठ महापर्व से पहले स्थानीय नदी, तालाब और जलाशयों की साफ-सफाई और घाट तैयार करने का मोर्चा संभालें। उन्होंने कहा है कि धार्मिक स्थलों का दायित्व केवल अनुष्ठान और पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक त्योहार की खुशियां पहुंचाना नैतिक कर्तव्य है। न्यास पर्षद अध्यक्ष ने मठ और मंदिर को इस आशय का पत्र भेजकर दिवाली को सही मायनों में प्रकाश पर्व बनाने के लिए सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया है। प्रो. रणबीर नंदन ने कहा है कि आर्थिक रूप से कमजोर तबके को भी बिना किसी अभाव के पर्व- त्योहार मनाने का अधिकार है। य...