नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- दीपावली, जिसे अंधकार पर प्रकाश की जीत और समृद्धि का पर्व माना जाता है। इस साल 20 अक्टूबर को दिवाली का मुख्य पर्व यानी महालक्ष्मी पूजा है। इस वर्ष 2025 में कई दुर्लभ ज्योतिषीय योगों के साथ आ रहा है। हर साल की तरह, इस वर्ष भी घर-घर में मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा का आयोजन बड़े धूमधाम से किया जाएगा। ज्योतिषियों के अनुसार, इस बार का पर्व सामान्य दीपावली से अलग है क्योंकि कई शुभ योग और विशेष मुहूर्त एक साथ बन रहे हैं, जो धन, सुख, समृद्धि और वैभव की प्राप्ति के लिए अत्यंत अनुकूल हैं।विशेष रूप से, इस वर्ष हंस महापुरुष योग और शनि वक्री योग भी बन रहे हैं। बृहस्पति देव कर्क राशि में उच्च राशि में गोचर कर रहे हैं, जो घर में मान-सम्मान और आर्थिक समृद्धि के लिए शुभ माना जाता है। वहीं, शनि देव वक्री अवस्था में हैं, जो कुछ रा...