नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- DA hike updates: हिमाचल प्रदेश के राज्य कर्मचारी इस समय डीए के ऐलान का इंतजार कर रहे हैं। उनके लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने काजा में हुए एक पब्लिक की मीटिंग में कहा कि सरकार दिवाली पर महंगाई भत्ता की अगली किस्त जारी करने का विचार कर रही है। सीएम दो दिन की यात्रा पर स्पीति वैली पहुंचे थे। मौजूदा समय में हिमाचल प्रदेश के राज्य कर्मचारियों को 45 प्रतिशत का डीए मिल रहा है। जिसे बढ़ाकर 60 प्रतिशत करने की मांग की जा रही है। कुछ संगठनों ने पंजाब की तरह 8 प्रतिशत डीए की बढ़ोतरी की मांग की है। बता दें, मौजूदा समय में केंद्र सरकार की तरफ से 60 प्रतिशत डीए केंद्रीय कर्मचारियों को दिया जा रहा है। आखिरी बार केंद्र सरकार ने 2 प्रतिशत डीए में बढ़ोतरी की थी। यह भी पढ़ें- Jio IPO से मेटा और Go...