नई दिल्ली, जुलाई 13 -- Gold Rate: देश में तीन महीने में आने वाले त्योहार और अमेरिका-ईरान के बीच फिर बढ़ते तनाव ने गोल्ड को फिर लाइमलाइट में ला दिया है। घरेलू सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का दाम 1.42 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। अगर एक्सपर्ट की माने ते दिवाली तक सोने का भाव 1.60 से 1.75 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। इंटरनेशनल मार्केट में सोना 4000 डॉलर प्रति औंस पर है। ऐसे में गोल्ड ज्वैलरी खरीदने वाले और निवेशकों के मन में यही सवाल है कि क्या अभी इस भाव पर गोल्ड खरीद लें या इंतजार करें?दिवाली तक 1.75 लाख रुपये होगा सोना! ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल (GJC) के चेयरमैन राजेश रोकड़े ने कहा कि दिवाली या साल के अंत तक सोने का दाम 1.75 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। उन्होंने कहा कि मौजूदा स्तरों से सोने...