दिवाली-छठ पर घर लौटने के लिए जद्दोजहद,ट्रेनों में सीटें फुल
गोपालगंज, नवम्बर 2 -- गोपालगंज। दीपावली और महापर्व छठ पर परदेसियों के लिए घर लौटना मुश्किल हो गया है। स्थिति यह है कि सीवान और छपरा-थावे रेलखंड से होकर देश के प्रमुख महानगरों से बिहार आने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनों में 10 दिसंबर तक सीटें उपलब्ध नहीं हैं। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और सूरत से बिहार आने वाली लगभग सभी नियमित और स्पेशल ट्रेनों में भी टिकटों की भारी किल्लत है। ऐसे में पर्व-त्योहार पर घर आने की तैयारी कर रहे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रेलवे आरक्षण काउंटर से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली से बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में आने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस, कामाख्या एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस, न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस और अवध-असम एक्सप्रेस में नो रूम की स्थिति है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: छठ में कैसे ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.