नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- भारतीय रेलवे ने दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। 1 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक 3.4 लाख नियमित ट्रेन फेरे निर्धारित हैं। वहीं, 13 अक्टूबर तक 8454 स्पेशल ट्रेन फेरे अधिसूचित किए जा चुके हैं। त्योहारों के दौरान घर जाने और वापस लौटने के लिए ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए भारतीय रेलवे ने नियमित ट्रेनों के साथ अतिरिक्त सेवाओं की भी योजना बनाई है। रेलवे के मुताबिक, इस साल त्योहारों के मौसम में 3.4 लाख नियमित ट्रेन फेरे संचालित किए जाने हैं। पिछले साल यह संख्या 3.3 लाख थी। रेल मंत्रालय के अनुसार, नियमित समय-सारिणी त्योहारों के दौरान यात्रा व्यवस्था का मुख्य आधार बनी हुई है। पिछले साल की तुलना में इस बार 16 हजार से अधिक अतिरिक...