पटना, नवम्बर 8 -- पूरे देश में दिवाली को लेकर धूम है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने दिवाली-छठ जैसे अहम पर्व पर बिहार को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने बिहार को 10,854 करोड़ की अहम मदद दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसकी जानकारी साझा की है। सीएम ने एक्स पर बताया है कि केंद्र सरकार की तरफ से त्योहारों से पहले मिले इन पैसों का इस्तेमाल बिहार की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा। सीएम सम्राट चौधरी ने इस तोहफे के लिए केंद्र सरकार का आभार भी जताया है। सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, 'बिहार को बड़ी सौगात! दीपावली और लोक आस्था के महापर्व छठ को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार द्वारा बिहार को कर हस्तांतरण की अग्रिम किस्त के रूप में Rs.10,845 करोड़ की राशि उपलब्ध कराई गई है। इस महत्वपूर्ण सहयोग के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरें...