दिवाली खुशियों की ईद... खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, कांग्रेस को बताया सनातन विरोधी
नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर जोरदार हमला करते हुए उन्हें 'सनातन विरोधी' करार दिया। पार्टी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस दिवाली जैसे हिंदू त्योहार पर भी तुष्टीकरण और वोट-बैंक की राजनीति कर रही है। दरअसल, यह विवाद खरगे के एक बयान से शुरू हुआ। दिवाली के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान खरगे ने कहा था कि दिवाली 'खुशियों का ईद' है। उनके इस बयान पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खरगे को निशाने पर लेते हुए लिखा कि कांग्रेस अध्यक्ष दिवाली को 'खुशियों का ईद' कहते हैं। दिवाली पर भी कांग्रेस तुष्टीकरण और वोट बैंक के बारे में सोचती है। कल सोनिया गांधी बाबरी के लिए रोईं, आज खरगे अपने दिवाली संदेश में तुष्टीकरण कर रहे है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.