नई दिल्ली, नवम्बर 8 -- दिवाली की सारी तैयारियां पूरी करते-करते त्योहार का दिन भी आ गया। अब साफ-सफाई के साथ सजावट का काम भी पूरा हो चुका हो। लाइट, तोरण, रंगोली वगैरह की सजावट तो लगभग सारे घरों में हो गई होगी। लेकिन शाम की पूजा से पहले फाइनल सजावट भी जरूरी है। लेकिन इसके लिए आपको अलग से कहीं से कुछ सामान मंगाने या मार्केट जाकर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं बस थोड़े से क्रिएटिव आइडिया से अपने घर को पूरी तरह से दिवाली के पहले रिफ्रेश लुक दें और घर को सजाएं। घर की सजावट के लिए बस घर में रखी इन चीजों का इस्तेमाल करें।किचन से निकालें सजावटी सामान आपके किचन में कई ऐसे सामान मिल जाएंगे जिनसे आप सजावट को फाइनल टच दे सकते हैं। जैसे कबर्ड में रखी सेरेमिक की प्लेट, जिसे अपने दिया के नीचे रखें और उसे थोड़ा ज्यादा डेकोरेटिव लुक दें। छोटी गिलास या तांबे क...