दिवाली के जश्न के बीच दिल्ली बनी 'दमघोंटू', 376 AQI के साथ हवा हुई 'बहुत खराब'; अगले कुछ दिन आफत!
पीटीआई, नवम्बर 8 -- Delhi Air Quality Index: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार (8 नवंबर) को वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज की गई। शाम को दिवाली के सेलिब्रेशन के बाद इसके और खराब श्रेणी में पहुंचने की संभावना जताई गई है। शहर में धुंध की मोटी परत और कम विजिबिलिटी के साथ रविवार को हवा की गुणवत्ता का औसत स्तर (एक्यूआई) 376 दर्ज किया गया जो कि 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किया जाता है। दीवाली सेलिब्रेशन, वाहनों से होने वाले प्रदूषण और पराली जाने के वजह से सोमवार (9 नवंबर) को वायु गुणवत्ता के 'गंभीर' श्रेणी में पहुंचने की संभावना जताई गई है। हवा की गुणवत्ता को रिकॉर्ड करने वाले शहर में मौजूद 59 निगरानी स्टेशनों में से 12 में रविवार को एक्यूआई 'गंभीर' श्रेणी में जबकि 22 में 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा एक्यूआई जह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.