नई दिल्ली, जून 7 -- JSW MG Motor India ने ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है कि वह अक्टूबर 2026 तक भारत में प्लग-इन हाइब्रिड सेगमेंट में एंट्री करने जा रहा है। कंपनी की इस नई PHEV (प्लग-इन हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वीइकल) का कोडनेम '520' बताया जा रहा है। लॉन्च के बाद इस नई SUV की टक्कर महिंद्रा XUV 7XO और महिंद्रा XEV 9S जैसे मॉडल्स से होगी। दिवाली 2026 के आसपास लॉन्च होने वाली इस नई SUV से पहले कंपनी ने वूलिंग स्टारलाइट 560 के डिजाइन का पेटेंट भी भारत में फाइल कर दिया है। माना जा रहा है कि यही मॉडल एमजी ब्रैंड के तहत नए नाम और नई पहचान के साथ इंडियन मार्केट में लॉन्च होगा।पावरट्रेन ग्लोबल मार्केट में वूलिंग स्टारलाइट 560 को प्लग-इन हाइब्रिड और फुली इलेक्ट्रिक दोनों ऑप्शन्स में सेल किया जाता है। इसके PHEV वर्जन में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 20.5 kW...