नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- अगर आप इस दिवाली के आसपास नई Hybrid SUV खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारत में जल्द ही दो नई हाइब्रिड एसयूवी की एंट्री होने वाली है। इनमें JSW Jetour T2 PHEV और Renault Duster Strong Hybrid शामिल हैं। दोनों को अक्टूबर 2026 या नवंबर 2026 के आसपास बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। खास बात यह है कि Jetour T2 एक बार टैंक फुल और बैटरी पूरी चार्ज होने पर 1000km से ज्यादा तक की रेंज ऑफर कर सकती है। वहीं, डस्टर हाइब्रिड भी तगड़े फीचर्स के साथ आएगी। इसकी टक्कर ग्रैंड विटारा और टोयोटा हाइराइडर के हाइब्रिड वेरिएंट से होगी। फिलहाल आइए जानते हैं इन अपकमिंग कारों में कंपनियां क्या कुछ ऑफर करने वाली हैं।Jetour T2 में मिलेगा दमदार हाइब्रिड इंजन JSW Motors भारत में Chery के साथ मिलकर जेटूर T2 का PHEV मॉडल लाने की ...