नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- दिल्ली में दीवाली की रात जहरीली हवा के कारण स्थिति बेहद गंभीर हो गई थी। दीवाली की रात के लिए दिल्ली के आधिकारिक रिकॉर्ड से गायब एयर क्वालिटी के प्रति घंटे के आंकड़े, सोमवार रात को करीब 8 बजे दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) की ओर से जारी कर दिए गए। इन आंकड़ों से पता चलता है कि दिवाली की रात को PM2.5 का स्तर 3,744 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर तक पहुंच गया था जो कि राष्ट्रीय मानक 60 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर से 60 गुना से भी अधिक है।60 गुना से भी ज्यादा PM2.5 हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दीवाली की रात के रिकॉर्ड से गायब एयर क्वालिटी के प्रति घंटे के आंकड़े आखिरकार सोमवार रात को करीब 8 बजे दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति की ओर से जारी कर दिए गए। इन आंकड़ों से जहरीली हवा को लेकर हैरान करने वाली ज...