नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- दिवाली वाले दिन घर में तरह-तरह के पकवान बनते हैं। लेकिन क्या आपने एक खास परंपरा के बारे में सुना है? आज भी कई घरों में दिवाली की रात एक खास सब्जी बनाई जाती है, जिसे मां लक्ष्मी से जोड़ा जाता है। जैसे मां लक्ष्मी को समृद्धि और बरकत की देवी कहा जाता है, उसी तरह ये सब्जी भी बरकत से जोड़कर देखी जाती है। यही वजह है कि दिवाली की रात घर में बाकी पकवानों के साथ इसे भी जरूर बनाया जाता है। ये सब्जी है जिमीकंद यानी सूरन की सब्जी। अगर आपके घर भी दिवाली वाली रात सूरन की सब्जी बनाने की परंपरा है, तो ये रेसिपी आपके लिए है। सब्जी इतनी ज्यादा टेस्टी बनेगी कि बाकी सभी पकवान आपको फीके लगेंगे।सूरन की सब्जी बनाने के लिए सामग्री सूरन यानी जिमिकंद की मसालेदार सब्जी बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- सूरन (लगभग आधा किलो)...