नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- गोरखपुर, आशीष श्रीवास्तव। दीपावली-छठ के नजदीक आने के साथ ही यात्रियों की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली और मुंबई से गोरखपुर आने वाली किसी भी ट्रेन में 6 नवम्बर तक और फिर 9 से लेकर 12 नवंबर तक सीट तो दूर, वेटिंग भी नहीं है। उधर, मांग को देखते हुए निजी बसों और फ्लाइट का किराया आसमान छू रहा है। ऐसे में अब ट्रेनों में तत्काल कोटे की सीट ही आखिरी विकल्प है। दीपावली और छठ में दूसरे शहरों में रहने वाले नौकरीपेशा, व्यापारी और छात्र घर आने की तैयारी में हैं। सर्वाधिक मारामारी दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता और बंगलुरु की ट्रेनों में है। वैशाली और गोरखधाम जैसी ट्रेनों में खड़े होने की जगह भी नहीं मिल रही। बशारतपुर के रहने वाले श्याम नारायण कुशवाहा अपने परिवार के साथ गुड़गांव में रहते हैं। दीपावली में घर आना चाहते हैं लेकिन किसी भी ट...