मुरादाबाद, नवम्बर 7 -- दिवाली का पर्व आज यानि रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश के पूजन का मुख्य शुभ मुहूर्त शाम 5:48 बजे से रात 7:43 बजे तक रहेगा। ज्योतिर्विद् सुरेंद्र आचार्य के अनुसार, इस दिन सुबह 11:28 बजे तक चतुर्दशी तिथि रहेगी। इसके बाद अमावस्या तिथि प्रारंभ हो जाएगी। अमावस्या में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है। उन्होंने बताया कि आठ नवंबर को सूर्यास्त करीब 5:25 बजे होगा। इसके बाद प्रदोष काल प्रारंभ होगा, जो रात करीब 8:02 बजे तक रहेगा। प्रदोष काल में वृषभ स्थिर लग्न के दौरान लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व है। यह भी पढ़ें- दिवाली 2026: मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए ऐसे करें पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, मंत्र और दीप जलाने का तरीका वृषभ लग्न शाम 5:54 बजे से रात 7:50 बजे तक रहेगा। स्थिर लग्न में प...