दिवाली, छठ से पहले रेल यात्रियों को मिलेगी दोहरीकरण की सौगात
देवरिया, सितम्बर 24 -- भागलपुर हिन्दुस्तान संवाद। पूर्वांचल व बिहार के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। रेलवे दिवाली, छठ से पहले सौगात देगा। भटनी- वाराणसी रेल मार्ग के दोहरीकरण का काम अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में पूरा हो जाएगा। तुर्तीपार में सरयू पर 350 करोड़ की लागत से 1.2 किमी लंबा नया रेल पुल बनकर तैयार हो गया है, जो भूकंपरोधी तकनीक से बनाया गया है। अगले माह पुल का ट्रायल और परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। इससे ट्रेनों के विलंब होने की समस्या दूर होगी और रफ्तार बढ़ेगी।रेलवे के डीआरएम के पीआरओ अशोक यादव ने बताया कि भटनी से औड़िहार के बीच दोहरीकरण का काम तेजी से चल रहा है। भटनी से लार रोड तक दोहरी लाइन का काम करीब पूरा हो गया है। लार रोड से बेल्थरा रोड स्टेशन के बीच इंटरलॉकिंग और सिगनल का काम बचा है। ट्रैक और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.