दिवाली, छठ पर दिल्ली समेत 5 राज्यों से बिहार के लिए चलेंगी बसें, किराये में सब्सिडी देगी सम्राट सरकार
पटना, अक्टूबर 29 -- दिल्ली समेत अन्य राज्यों से दिवाली और छठ महापर्व पर बिहार आने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम 5 से 20 नवंबर तक फेस्टिवल स्पेशल बसें चलाने जा रहा है। दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, और झारखंड के विभिन्न शहरों से पटना समेत बिहार के अलग-अलग जिलों के बीच ये बसें चलेंगी। सम्राट सरकार इन बसों पर किराये पर सब्सिडी भी देगी, जिससे यात्रियों को टिकट बोझ नहीं लगेगा। इन बसों के रूट और किन शहरों के बीच संचालन होगा, इसकी विस्तृत जानकारी परिवहन विभाग जल्द ही जारी करेगा। ऑनलाइन टिकट बुकिंग 1 नवंबर से शुरू हो जाएगी। बिहार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने गुरुवार को पटना के फुलवारीशरीफ में एक कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने काह कि दिवाली और छठ महापर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.