सहरसा, अप्रैल 1 -- सौरबाजार संवाद सूत्र। नगर पंचायत स्थित एमबीशन साइंस स्टडी सेंटर के छात्र दिवाकर कुमार ने 482 अंक प्राप्त कर पूरे बिहार में नौवां स्थान एवं सहरसा जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं गीतांजलि कुमारी ने 474 अंक लाकर जिले में पांचवां स्थान हासिल किया। इसके अलावा नंदनी कुमारी 472, अंजली कुमारी 460, प्रिंस कुमार 456 सहित कई छात्रों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए। अन्य विद्यार्थियों ने भी बेहतर प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया। डायरेक्टर बब्बन कुमार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.