रांची, जनवरी 2 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड अलग राज्य की मांग करने वाले प्रथम आंदोलनकारी, महान हॉकी खिलाड़ी और प्रखर राजनीतिज्ञ मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की 122वीं जयंती शनिवार (3 जनवरी) को है। वर्ष 1903 में खूंटी सब डिविजन के टकरा हातू स्थित पाहनटोली में प्रतिष्ठित मुंडा नेता अमरू पाहन के घर जन्में जयपाल सिंह आदिवासियों के महानायक माने जाते हैं। मरांग गोमके अपनी मृत्यु के 1970 तक 19 उच्चपदों पर आसीन रहे। उन्होंने अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता के कारण पूरे देश के आदिवासियों को एक पहचान दिलाई और उनकी अगुवाई भी की। साल 1939 से 49 तक अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के अध्यक्ष रहे। वर्ष 1950 से 63 तक झारखंड पार्टी के अध्यक्ष, जमशेदपुर से प्रकाशित साप्ताहिक अबुआ सकम के संपादक का पद भी संभाला। साल 1943-46 तक सिविलियन एडवाइजर इस्टर्न कमांड सर्विस स...