प्रयागराज, मई 18 -- प्रयागराज, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर इलाहाबाद संग्रहालय में कई कार्यक्रम आयोजित हुए। वैश्विक विविधता को एकीकृत करते संग्रहालय विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता हुई तो पाक्षिक विशेष प्रदर्शनी शृंखला के अंतर्गत बंगाल कला केंद्र के हस्ताक्षर असित कुमार हलदार की पेंटिंग केंद्रीय कक्ष में प्रदर्शित की गई।अंतिम प्रस्तुति भारत, पाकिस्तान व रूस के कला संबंधों को दर्शाते हुए नाइट एट म्यूजियम का आयोजन हुआ। संयोजन डॉ. संजू मिश्रा व डॉ. सुशील कुमार का रहा। वहीं संग्रहालय दिवस पर नि:शुल्क प्रवेश दिए जाने की वजह से वीथिका देखने के लिए दिनभर दर्शकों की भीड़ रही। यह भी पढ़ें- समाज को इतिहास, परंपरा, कला और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ता है संग्रहालय यह भी पढ़ें- 27 महीने बाद आधुनिक स्वरूप में खुला नालंदा पुरातत्व संग्...