मिर्जापुर, मार्च 6 -- मिर्जापुर। फिट इंडिया महिला सप्ताह 2026 के अंतर्गत भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नगर के लोहंदी स्थित एसएन पब्लिक स्कूल में अस्मिता लीग योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योग प्रतियोगिता में 53 महिलाओं ने भाग लिया। संचालन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निधि सिंह पटेल ने किया। जिला क्रीड़ाधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि महिलाओं को स्वस्थ्य बनाए रखने के लिए योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान खेल विभाग की ओर से संतोष यादव,सुरेश चंद्र,देशपाल सिंह, विवेक मिश्रा,मारूति नंदन राय,दीक्षा आदि रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...