दिवंगत होमगार्ड की आश्रित को 30 लाख का चेक
उन्नाव, अगस्त 5 -- उन्नाव। कलेक्ट्रेट कार्यालय में डीएम घनश्याम मीना ने जिला कमांडेंट होमगार्ड धर्मेन्द्र विश्वकर्मा की उपस्थिति में 14 जनवरी 2026 को ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए होमगार्ड स्वयंसेवक हरिशंकर की आश्रित गुड़िया देवी को 30 लाख की बीमा/अनुग्रह सहायता राशि का चेक प्रदान किया। होमगार्ड विभाग व एचडीएफसी बैंक तकी नगर शाखा के बीच हुए समझौते के तहत निर्धारित शर्तों के बाद दी गई। जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड ने बताया कि इस आर्थिक सहयोग का उद्देश्य गुड़िया देवी एवं उनके परिवार को कठिन समय में आर्थिक संबल प्रदान करना हे। होमगार्ड मुख्यालय से पांच लाख की अनुग्रह सहायता राशि प्रदान किए जाने हेतु प्रस्ताव भी होमगार्ड मुख्यालय को भेजा गया है। यह भी पढ़ें- बजट -- होमगार्डों को कैशलेस इलाज के लिए
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.