बेगुसराय, दिसम्बर 29 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जवाहर नवोदय विद्यालय बेगूसराय के पूर्ववर्ती छात्रों ने कल डंडारी प्रखंड के तेतरी गांव जाकर अपने दिवंगत साथी रणवीर के पिता केदार यादव को एक लाख पांच हज़ार रुपये की राशि सौंपी। पूर्ववर्ती छात्र संघ के अध्यक्ष दिनकर कुमार ने बताया कि इस राशि को एकत्रित करने में रणवीर के बैच के साथियों का योगदान सर्वाधिक रहा। हाल ही में कैंसर से जूझते हुए रणवीर का निधन हो गया था। दिनकर ने बताया कि एलुमनाई एसोसिएशन रणवीर के परिवार की हरसंभव मदद करेगा। एसोसिएशन के सदस्य गोपाल सिंह ने रणवीर के परिवार के सदस्य को अपनी ग्रुप कंपनियों में से किसी एक में नौकरी देने का भरोसा भी दिया है। इस मौके पर पूर्ववर्ती छात्र मदन, मोहन, राकेश, राजू, सौरव, रुपेश, गोपाल और अमृतेश भी उपस्थित थे। साथ ही स्थानीय मुखिया आदित्य राज, उप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.