हमीरपुर, जुलाई 25 -- हमीरपुर, संवाददाता। प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ की जिला इकाई के जिलाध्यक्ष रविंद्र तिवारी के नेतृत्व में शनिवार को शहर के अम्बेडकर पार्क में एक भावुक और विचारणीय सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद उत्पन्न मानसिक तनाव व आर्थिक तंगी के चलते असमय जान गँवाने वाले 13 हजार दिवंगत शिक्षा मित्रों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि सभा के उपरांत संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपनी पुरानी एवं न्यायसंगत मांगों को लेकर डॉ.अम्बेडकर पार्क से कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन न्यायिक अधिकारी को सौपा। ज्ञापन में टीईटी उत्तीर्ण शिक्षामित्रों को शिक्षकों के साथ विभागीय स्पेशल टीईटी में शामिल करने, टीईटी/ सीटेट पास शिक्षामित्रों को विशेष संविदा शिक्षकों क...