लातेहार, फरवरी 7 -- मनिका, प्रतिनिधि। प्रखंड में दिवंगत सहायक शिक्षक द्वारिका प्रसाद यादव के परिजनों को सहायक शिक्षक संघ ने आर्थिक सहयोग प्रदान कर मानवीय संवेदना का परिचय दिया है। ज्ञात हो कि 26 जनवरी 2026 को मध्य विद्यालय सेमरहट में कार्यरत सहायक शिक्षक द्वारिका प्रसाद यादव की सड़क दुर्घटना में असामयिक मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद उनके परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया था। इस दुःखद घटना के बाद मनिका प्रखंड सहायक अध्यापक संघ के प्रखंड अध्यक्ष समोधी यादव एवं दिलीप यादव के नेतृत्व में सभी सहायक शिक्षक-शिक्षिकाओं ने एकजुट होकर सहयोग राशि एकत्रित करने का निर्णय लिया। संघ के सदस्यों ने एक-एक दिन का मानदेय जमा कर कुल 94,400 रुपये की राशि एकत्र की, जिसे दिवंगत शिक्षक के परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में सौंपा गया।इस दौरान शिक्षकों ने कहा कि दिवंगत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.