सहरसा, फरवरी 3 -- सहरसा। सहरसा स्टेडियम सहरसा के बाहरी परिसर में अवस्थित कोसी स्पोर्ट्स अकादमी द्वारा कोसी के गांधी कहे जाने वाले स्वर्गीय परमेश्वर कुमर की 104वीं जयंती एवं स्वर्गीय ललित नारायण मिश्रा की 103वीं में जयंती मनाई गई । सभी खिलाड़ियों ने दोनों महान विभूतियों को पुष्प अर्पित कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी। उनके आदर्शों एवं उनके द्वारा अपने समय में गए किए कार्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का संकल्प दोहराया। अकादमी के सचिव रोशन सिंह धोनी ने बताया कि पूर्व में 2007 से लेकर 23 तक स्वर्गीय परमेश्वर कुमर के नाम पर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता रहा है। पिछले 2 वर्षों से विभिन्न कारणों से यह बंद हो चुका है। जिसे इस बार पुनः प्रारंभ किया जाएगा । मौके पर अधिवक्ता ज्योति सिंह, विप्लव रंजन ,पिंकू सिंह ,कुणाल चौधरी ,राहुल कुमार, दिली...