चंदौली, मई 21 -- पीडीडीयू नगर। रेलवे प्लान्ट डिपो इंजीनियरिंग कारखाना के संरचनाशाला अनुभाग में कार्यरत तकनीशियन ओम प्रकाश का बीते 20 मई को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर गुरुवार को कारखाना के मुख्य गेट पर शोक सभा का आयोजन किया गया। उप मुख्य कार्मिक अधिकारी पीडी राजीव कुमार सिंह एवं अधिशासी इंजीनियर पीडी एसके राय ने अपील किया कि इस भीषण गर्मी में सभी कर्मचारी विशेष सावधानी बरतें। इस दौरान ईसीआरकेयू के केंद्रीय सहायक महामंत्री बीबी पासवान, मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षक मनोज पासवान, सुल्तान अहमद, मोहन राम, शंकर राम, मुल्क राज आनंद, सौरभ, नौशाद अली सिद्दीकी, संजय कुमार शर्मा आदि रहे। यह भी पढ़ें- गर्मी में आग से बचाव और बुझाने के टिप्स दिए यह भी पढ़ें- त्वचा का लाल, पसीना आना बंद तो समझो लू लगी यह भी पढ़ें- दिल्ली में छाया Heat Stroke का ...