खगडि़या, जून 11 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि विधानसभा क्षेत्र की राजनीति, समाजसेवा और जनसरोकारों की दुनिया के एक सशक्त स्तंभ दिगंबर प्रसाद तिवारी का पार्थिव शरीर गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गया। इस मौक़े पर विधायक बाबूलाल शौर्य, सीपीआई अंचल मंत्री कैलाश पासवान, सीपीएम नेता नवीन चौधरी, जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश यादव, पूर्व मुखिया सुशील सिंह, मुखिया शंभू चौरसिया, सुनील चौरसिया, नितेश कुमार, संजीव कुमार पोद्दार, रंजीत साह, अरुण दास, राजा गुप्ता, सौरव कुमार समेत महागठबंधन और एनडीए के अनेक नेताओं ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। यह भी पढ़ें- विधायक ने जनसंघ काल के कार्यकर्ता के निधन पर जताया शोक यह भी पढ़ें- चमडी पंचायत की वर्तमान सरपंच का हुआ निधन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...