मुंगेर, अप्रैल 6 -- असरगंज, निज संवाददाता। जलालाबाद निवासी छायाकार एवं रंगकर्मी दिवंगत अशोक उपाध्याय के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन उनके छोटे भाई गायक विजय शंकर उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दिवंगत अशोक उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में भजन एवं गीतों के माध्यम से भी उन्हें याद किया गया। भागलपुर से आए गजल एवं भजन गायक गुड्डू सिंह ने ना चिट्ठी, ना कोई संदेश, जाने वह कौन सा देश कहां चले गए गीत प्रस्तुत कर माहौल को भावुक कर दिया। बांका के राधा रमन सिंह ने जरा धीरे हांको गाड़ी वाले तथा मनोज माही ने मैं तो हवा हूं किस तरफ पहरे लगाओगे जैसे गीत प्रस्तुत कर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में जिला परिषद प्रतिनिधि कुणाल चौधरी, मुखिया प्रतिनिधि निर्मल स...