खगडि़या, मई 13 -- चौथम। एक प्रतिनिधि चौथम प्रखंड अंतर्गत मालपा स्थित आवास पर बुधवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा मालपा- भूतौली शाखा के वरिष्ठ नेता दिवंगत रामखेलावन शर्मा के अंतिम श्राद्ध कर्म के अवसर पर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम शाखा मंत्री जोगिंदर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सभा को संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बिहार राज्य कार्यकारिणी सदस्य प्रभाकर प्रसाद सिंह ने कहा कि दिवंगत रामखेलावन शर्मा निडर, जुझारू, संघर्षशील और जनता के प्रति समर्पित नेता थे। उन्होंने वर्ष 1972 में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी और जीवनभर भूमि आंदोलन, बंधुआ मजदूरी, छुआछूत, सामाजिक कुरीतियों तथा अन्याय-अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करते रहे। यह भी पढ़ें- दिवंगत माकपा नेता रामखेलावन शर्मा को दी श्रद्धांजलि उन्होंने पार्टी संगठन को...