दिवंगत मां-बेटे के घर पहुंचे सपा नेता व विधायक
गंगापार, मई 16 -- फूलपुर के जोगिया शेखपुर गांव में मौजा सराय सुल्तान उर्फ अलीपुर गांव में बीते दिनों आई भीषण आंधी में मां-बेटे की हुई दर्दनाक मौत के बाद शनिवार को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मण्डल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा। प्रतापपुर विधायक विजमा यादव, जिलाध्यक्ष अनिल यादव, प्रदेश सचिव अरविंद केशरवानी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुषमा पासी समेत तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मृतक संदीप प्रजापति के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान विधायक विजमा यादव ने परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की। यह भी पढ़ें- अगलगी से पीड़ित परिवार को बंधाया ढांढस यह भी पढ़ें- आपदा पीड़ितों तक पहुंची योगी सरकार, प्रभारी मंत्रियों ने घर-घर जाकर बांटे 4-4 लाख के चेक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.