दुमका, सितम्बर 10 -- जामा, प्रतिनिधि। जामा प्रखंड मुख्यालय स्थित विकास भवन में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा कमेटी जामा की ओर से झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से पार्टी एवं राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष विभीषण मुर्मू, सचिव गौतम कुमार दर्वे, जिला उपाध्यक्ष विशु टुडू, देवान टुडू, प्रफूल मंडल, लंबोदर यादव, बोदीलाल मरांडी, विजय कापरी, संतोष कुमार मंडल, प्रेमनाथ कुंवर, अंजनी खिरहर, मोहन याद...